- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अब आप iPhone यूजर्स हैं तो ये खबर आपके काम की है। खबर ये है कि एक खतरनाक स्पाइवेयर टूल आपके iPhone डिवाइस को खतरे में डाल सकता है। रिसर्च में एक ऐसे सॉफ्टवेयर टूल को खोजा है जो यूजर की जानकारी के बिना चुपके से फोन एक्सेस कर सकता है। इस संबंध में चेतावनी जारी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये टूल ऑनलाइन एक्टिव है और कुछ हैकर ग्रुप इसका उपयोग कर रहे हैं। इसकी विशेष बात ये है कि इस अटैक के लिए यूजर को किसी भी प्रकार के ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती है।
बस एक इन्फेक्टेड वेबसाइट खोलना होता है। ये टूल फोन के सिस्टम को एक्सेस करके उसके डेटा को प्राप्त कर सकता है। इसमें मैसेज, ईमेल, लोकेशन और दूसरा पर्सनल डेटा शामिल हो सकता है। रिसर्च के अनुसार डार्कस्वॉर्ड नाम का ये मैलवेयर तुरंत फोन को हैक कर सकता है। हालांकि सॉफ्टवेयर को अपडेट रखकर इस तरह के मैलवेयर को रोका जा सकता है।
PC: phonearena
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें