- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अब पीएफ खाते से पैसा निकालना आसान हो गया है। ऑनलाइन अप्लाई करने पर पीएफ के पैसे बैंक खाते में आ जाते हैं। अब इसे और भी आसान बनाने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है।
खबरों के अनुसार, इस सिस्टम में भी तेजी लाते हुए अब यूपीआई के जरिए तुरंत पैसे निकालने की व्यवस्था की जा रही है। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, अब ईपीएफओ के नए डिजिटल सिस्टम CITES 2.O के तहत बदलाव किया जा रहा है।
खबरों के अनुसार, इस संबंध में काम पूरा हो चुका है और यूपीआई के माध्यम से पैसे निकालने की अनुमति मई महीने के आखिर में दी जा सकती है। इसके तहत लोगों के पास यूएएन नंबर से लॉगिन कर, ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन कर सीधे यूपीआई के जरिए अपने बैंक खाते में तुरंत पैसे प्राप्त कर सकेंगे।
PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें