Tech Tips: बढ़ जाएगी स्मार्टफोन बैटरी की लाइफ, बस कर लें ये छोटा सा काम

Hanuman | Saturday, 18 Apr 2026 01:47:42 PM
Tech Tips: Smartphone Battery Life Will Increase

इंटरेनट डेस्क। स्मार्टफोन में फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और ईमेल जैसे ऐप्स होने का प्रभाव बैटरी पर भी पड़ता है। ये ऐप्स स्मार्टफोन बैकग्राउंड में नया डेटा खोजते रहते हैं। इससे फोन का प्रोसेसर काम करता रहता है, जिसके प्रभाव से बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है।

आज हम आपको एक उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे बैटरी लाइफ़ बहुत बेहतर हो सकती है। आपको बता दें कि फोन में एक बटन होता है, जिसे बंद करने पर बैटरी लाइफ बहुत बेहतर हो सकती है। इसके लिए आपको बैकग्राउंड ऐप रिफ्रेश बंद करना होगा। इसके लिए आपको Android फोन की सेटिंग्स में जाना होगा। यहां पर कनेक्शन फिर डेटा यूसेज में जाकर बैकग्राउंड डेटा चुन लें।

अब डेवलपर विकल्प पर जाएं और 'बैकग्राउंड प्रोसेस लिमिट' सेट कर दें। ऐसा होने पर आपके फोन की बैटरी की लाइफ बढ़ जाएगी। आपको आज से ही इस प्रोसेस का अपना लेना चाहिए। ऐसा करने के बाद आपकी बैटरी जल्दी से डिस्चार्ज नहीं होगी।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.