Tech Tips: इंस्टाग्राम पर अब आने वाले हैं ये शानदार फीचर्स, जान लें आप

Hanuman | Wednesday, 08 Apr 2026 01:16:23 PM
Tech Tips: These Fantastic Features Are Coming Soon to Instagram—Here's What You Need to Know

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए कई प्रकार के फीचर लाता रहता है। इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए अब एक अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अब एक नए पेड सब्सक्रिप्शन की टेस्टिंग कर रहा है। जिसका नाम इंस्टाग्राम प्लस होगा। ये नया अपडेट Instagram Stories पर फोकस करेगा।

खबरों के अनुसार, कंपनी द्वारा Instagram Stories में कुछ नए फीचर्स जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इस नए अपडेट में स्टोरी के ऑडियंस को मैनेज करना, रीवॉच इनसाइट्स को ट्रैक करना और Instagram Story का ड्यूरेशन 24 घंटे से अधिक बढ़ाना जैसे टूल्स शामिल हैं।

नए अपडेट लागू होने के बाद लोगों को को स्टोरी की विज़िबिलिटी और एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए एक नया विकल्प मिलेगा। बतया जा रहा है कि कंपनी की ओर से इस नए फीचर की फिलहाल टेस्टिंग की की जा रही है। नए Instagram अपडेट की फिलहाल फिलीपींस में टेस्टिंग हो रही है।

PC: altosagency
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.