Tech Tips: इस प्रोसेस से हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा इंस्टाग्राम अकाउंट

Hanuman | Wednesday, 15 Apr 2026 12:56:06 PM
Tech Tips: This Process Will Permanently Delete Your Instagram Account

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोग इंस्टाग्राम अकाउंट यूज सकते हैं। कई लोग इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने के बाद इसका उपयोग भी नहीं कर पाते हैं। कुछ लोग इसे हमेशा के लिए डिलीट करना चाहते हैं। आज हम आपको इंस्टाग्राम अकाउंट को हमेशा के लिए डिलीट करने का आसान उपाय बताने जा रहे हैं।

ये है प्रोसेस:

सबसे पहले इंस्टाग्राम ओपन कर लें।

-अब दाईं ओर नीचे की तरफ अपने प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करना होगा।

-अब दाईं तरफ ऊपर तीन लाइन वाले मैन्यू पर क्लिक आपको कराना होगा।

- अब अकाउंट सेंटर पर टैप करें।

-  अब मैनेज अकाउंट में जाकर अपने अकाउंट का चयन करना होगा।

- वहीं डीएक्टिवेशन और डिलीटेशन के विकल्प का चुनाव कर लें।

- अब डिलीट अकाउंट पर टैप करके कंटीन्यू के विकल्प पर क्लिक आप कर दें।

- अपने अकाउंट का पासवर्ड इसमें दर्ज कर लें।

- ऐसा करने से अकाउंट तीस दिनों के बाद हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा।

PC: forbes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.