Tech Tips: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लाने वाला है ये शानदार फीचर, मिल जाएगी ये सुविधा

Hanuman | Thursday, 09 Apr 2026 02:41:04 PM
Tech Tips: WhatsApp is bringing this fantastic feature for its users—here is the convenience you will get.

इंटरनेट डेस्क। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए समय-समय नए फीचर पेश किए जाते हैं। अब इस ऐप द्वारा कथित तौर पर एक नए फीचर पर काम किया जा रहा है। आज हम आपको इस फीचर के बारे में जानकार देने जा रहे हैं।

ये वॉयस और वीडियो कॉल के लिए नॉइज कैंसलेशन है। खबरों के अनुसार, व्हाट्सऐप कथित तौर पर वॉयस और वीडियो कॉल के लिए अपने इन-ऐप नॉइज़ कैंसलेशन पर काम कर रहा है। ये इयरफ़ोन पर उपलब्ध नॉइज कैंसलेशन फीचर की तरह है। ये बैकग्राउंड नॉइज  को ऑटोमेटिकली  फिल्टर करके वॉयस और वीडियो कॉल के दौरान क्लीन एंड क्लियर साउंड प्रदान करने में उपयोगी है।

व्हाट्सऐप का ये फीचर उस समय काम आएगा जब यूजर भीड़-भाड़ वाली जगह जैसे ट्रैफिक स्टॉप और मार्केट प्लेस या हवा वाले माहौल में होंगे। यह फीचर यूजर्स को उन लोगों को स्पष्ट रूप से सहायता करेगा, जिनसे वे बात कर रहे हैं। फीचर के लीक हुए स्क्रीनशॉट से जानकारी मिलती है कि इस फीचर को यूजर की जरूरत के अनुसार चालू और बंद किया जा सकता है।

PC: digitaltrends

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.