Tech Tips: आप व्हाट्सऐप पर भी देख सकते हैं अपनी पसंदीदा इंस्टाग्राम रील्स, कर लें ऐसा

Hanuman | Thursday, 26 Mar 2026 01:15:28 PM
Tech Tips: You can also watch your favorite Instagram Reels on WhatsApp

इंटरनेट डेस्क। व्हाट्सऐप का दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा उपयोग किया जा रहा है। यूसर्ज की सुविधा के लिए इसमें कई शानदार फीचर दिए गए हैं। इसमें एक ऐसा फीचर भी जोड़ा गया है, जिसके माध्यम से आप अपनी पसंदीदा इंस्टाग्राम रील्स इस पर देख सकते हैं।

इंस्टाग्राम रील्स को व्हाट्सऐप पर देखने के लिए आपको अपने एंड्रॉयड या आईफोन पर व्हाट्सऐप ओपन कर इसके ऊपर दिए गए सर्च बार पर क्लिक करके मेटा एआई चैटबॉट में जाना होगा। यहां पर आप पसंदीदा सेलिब्रिटी, न्यूज चैनल या किसी भी टॉपिक का नाम लिखकर उसके आगे 'शो रील्स' टाइप करना होगा।

यहां पर सर्च बटन दबाते ही  मेटा एआई आपके सामने उस विषय से जुड़ी इंस्टाग्राम रील्स की एक लिस्ट पेश कर देगा। अब आप अपनी पसंद की रील पर टैप कर इसे देख सकेंगे। इस प्रकार से आप ऐप स्विच किए सीधे व्हाट्सऐप के अंदर ही उन वीडियोज का लुत्फ उठा सकेंगे।

PC: digitaltrends
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.