Tech Tips: बिना एड्रेस प्रूफ के भी बदल जाएगा आधार कार्ड में पता, ये है आसान प्रोसेस

Hanuman | Tuesday, 14 Apr 2026 01:57:08 PM
Tech Tips: You Can Change Your Aadhaar Card Address Even Without Address Proof—Here Is the Simple Process

इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड देशवासियों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। लोग जरूरत के हिसाब से इसमें अपडेट करवाते रहते हैं। विशेष बात ये है कि आप बिना एड्रेस प्रूफ बदलें भी आधार कार्ड में पता बदलवा सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको नई आधार ऐप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद अपने आधार नंबर की सहायता से आप इसे लॉग-इन कर लें।

इस प्रकार  बदल लें आधार में पता:

  • सबसे पहले आधार अपउेट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आप Head of Family Based Address Update के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब परिवार के उस सदस्य का आधार नंबर इसमें डाल दें, जिसके माध्यम से आप अपना पता अपडेट करने वाले हैं।
  • अब ड्राप-डाउन मेनू में परिवार के सदस्य के साथ अपना रिश्ता बताना होगा।
  • अब इसका प्रूफ अपलोड कर दें।
  • कोई डॉक्यूमेंट नहीं होने पर यूआईडीएआई का 'Self-Declaration Form' डाउनलोड कर इसे अपलोड कर दें।
  • अब शुल्क का भुगतान करें अपना सर्विस रिक्वेस्ट नंबर नोट कर लें।
  • इसमें Head of Family की स्वीकृति जरूरी है।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.