- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp का दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा उपयोग किया जा रहा है। इसमें यूजर्स के लिए समय-समय पर नए अपडेट्स सामने आते रहते हैं। यूजर्स की ओर से प्राइवेसी और सिक्योरिटी को इनके माध्यम से बढ़ावा दिया जाता है।
अब एक बार फिर कंपनी की ओर से एक नया फीचर जारी करने की तैयारी हो रही है। अब फिर से नया फीचर यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को और बढ़ाने का काम करेगा। खबरों के मुताबिक, कंपनी पिछले कुछ दिनों से After Reading नाम के एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है।
ये ऐसा फीचर है जिसमें सीक्रेट मैसेज को पढ़ने के बाद वह कुछ ही समय में अपने आप डिलीट हो जाएगा। इसके तहत अगर यूजर ने इस फीचर को इनेबल किया है, तो सामने वाले व्यक्ति के मैसेज पढ़ने के बाद एक टाइमर शुरू हो जाएगा। ये टाइमर पूरा होने के बाद मैसेज दोनों तरफ से अपने आप डिलीट हो जाएगा।
PC: digitaltrends
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें