PAN बनवाने के लिए अब आधार कार्ड के साथ कर दिए गए हैं ये दस्तावेज जरूरी, जान लें

Hanuman | Wednesday, 08 Apr 2026 01:29:20 PM
To obtain a PAN card, these documents along with the Aadhaar card have now been made mandatory

इंटरनेट डेस्क। पेन कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल हो चुका है। केन्द्र सरकार की ओर से 1 अप्रैल 2026 से इस जरूरी दस्तावेज के आवेदन के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है।

नए नियम लागू होने के बाद लागों को पेन कार्ड बनवाने के लिए अब आधार कार्ड के साथ ही अन्य जरूरी दस्तावेज भी देने होंगे। PAN जारी करने के प्रोसेस को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए सरकार की ओर से ये बड़ा कदम उठाया गया है।  खबरों के अनुसार, सरकार की ओर से 1 अप्रैल से PAN कार्ड बनवाने के लिए  कई दस्तावेजों को जरूरी कर दिया है।

इसके लिए आवेदन के पास जन्म प्रमाणपत्र, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी भी होनी जरूरी है। अब आधार के माध्यम से ही पैन कार्ड नहीं बन पाएगा। आधार में नाम, जन्म तिथि और अन्य जानकारी सही होना जरूरी है। अगर जानकारी मैच नहीं होने पर आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।

PC:  themunim
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.