- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अरुणाचल प्रदेश अपने खूबसूरत पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। आज हम आपको यहां के लोअर सुबानसिरी जिले में समुद्रतल से 5500 फुट की ऊंचाई पर स्थित जीरो वैली के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो एक पुराना और थोड़ा विचित्र सा शहर है।
यहां हरे-भरे बांस के जंगल, नीले और हरे रंग के देवदार के पेड़ों और पहाड़ों के बीच धान के खेत हर किसी का दिल जीत लेते हैं। टैली वैली में वाइल्डलाइफ सेंचुरी, तारिन फिश फार्म, टिपी ऑर्किड रिसर्च सेंटर, जीरो पुतु और पाको घाटी आदि पर्यटक स्थलों पर घूमने का लोगों को मौका मिलेगा।
जीरो वैली में धान के खेत, चीड़ के जंगल और अपातानी जनजाति की संस्कृति देखने को मिलेगी। इस शहर में पर्यटकों को होमस्टे सस्ते में मिल जाएंगे। वहीं यहां पर खाना लोकल और कम कीमत में मिल जाएगा। आपको यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।
PC: tripoto
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें