Travel Tips: इस बार राजस्थान के इन शहरों में मनाएं होली, यादगार बन जाएगा रंगों का ये त्योहार

Hanuman | Wednesday, 25 Feb 2026 02:56:32 PM
Travel Tips: Celebrate Holi in these cities of Rajasthan this time, this festival of colors will be memorable

इंटरनेट डेस्क। रंगों का त्योहार होली अगले महीने की शुरुआत में मनाया जाएगा। खबरों के अनुसार, इस बार होली दहन दो मार्च को और रंगोत्सव 4 मार्च को मनाया जाएगा। होली के त्योहार पर देशभर में अलग ही रौनक होती है। राजस्थान के कई शहरों की होली बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां अलग-अलग शहरों में होली खेलने का अनोखा अंदाज देखने आते हैं।

इस त्योहार पर ढोल नगाड़ों और रॉक म्यूजिक के बीच रंगों की बारिश होती है। अगर आप भी इस बार रंगों के इस त्योहार को खास और यादगार बनाना चाहते हैं तो हम आपको राजस्थान के कुछ शहरों की होली के बारे में बताते हैं, जहां आप इस बार होली सेलिब्रेट कर सकते हैं।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पर्यटन विभाग की ओर से खास होली सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जहां लोकगीत, लोक नृत्य और पारंपरिक खाना माहौल इस त्योहार को यादगार बना देते हैं। यहां पर सिटी पैलेस में सबसे पहले होली दहन किया जाता है।

राजस्थान के पुष्कर की होली दुनिया में प्रसिद्ध है। अजमेर जिले के पुष्कर में होली से करीब 5 दिन पहले ही माहौल बनना शुरू हो जाता है। यहां पर ढोल की थाप, डीजे म्यूजिक और देर रात तक चलने वाली रंगों की मस्ती होली के इस त्योहार को आपके लिए यादगार बना देगी। यहां वाराह घाट के आसपास होने वाले म्यूजिक आयोजन आपका दिल जीत लेंगे।

इस कारण उदयपुर की होली है प्रसिद्ध

वहीं झीलों की उदयपुर की होली की अलग ही बात है। यहां पर सिटी पैलेस में होलिका दहन की परंपरा राजघराने की मौजूदगी में पूरी की जाती है। शाही जुलूस, पारंपरिक वेशभूषा और ऐतिहासिक माहौल के बीच होलिका दहन का नजारा देखकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां मेनार गांव की बारूद की होली तो बहुत ही लोकप्रिय है।

PC: hoteldekho
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.