Travel Tips: पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे के मौके पर रोमांटिक समय बिताने के लिए शानदार जगह है कसोल

Hanuman | Wednesday, 11 Feb 2026 03:49:03 PM
Travel Tips: Kasol is a great place to spend romantic time with your partner on Valentine's Day

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका वैलेंटाइन डे के मौके पर पार्टनर के साथ कही पर घूमने का प्लान है तो आज हम आपको एक बहुत ही शानदार जगह के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसके लिए आप पार्टनर के साथ कसोल जा सकते हैं, जिसे मिनी इजरायल भी कहा जाता है।

जहां घूमने का मतलब है नेचर के साथ वक्त बिताना। हिमाचल प्रदेश के पार्वती घाटी में स्थित इस छोटे गांव की प्राकृतिक खूबसूरती आपके दिल को भा जाएगी। ये पयर्टक स्थल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से ज्यादा दूर भी नहीं है।

इस शांत, खूबसूरत और सुकून भरी जगह पर आप पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। यहां पर आपको पार्टनर के साथ खूबसूरत वादियों, नजारों, नदियों, पहाड़ों और कैफे का आनंद लेने का मौका मिलेगा। इस ट्रिप को यादगार बनाने के लिए आप खूबसूरत तस्वीरें भी ले सकते हैं। यहां पर आपको ठहरने के लिए आसानी से होमस्टे और गेस्ट हाउस मिल जाएंगे।

PC: herzindagi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.