Travel Tips: बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन है हम्पी, प्राचीन मंदिर, महल, भव्य मंडप और जल संरचनाओं के खंडहर जीत लेंगे दिल

Hanuman | Friday, 06 Feb 2026 03:21:31 PM
Travel Tips: The budget-friendly destination of Hampi

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका आगामी समय में कर्नाटक में घूमने का प्लान है तो विजयनगर जिले में तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित हम्पी का भ्रमण जरूर ही करें, ये एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। ये शहर 14वीं शताब्दी के समृद्ध विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था।

कर्नाटक में स्थित हम्पी अपने 500 से अधिक प्राचीन मंदिरों, महलों, भव्य मंडपों और जल संरचनाओं के खंडहरों के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां पर आपको प्रसिद्ध विरुपाक्ष मंदिर का भी दीदार करने का मौका मिलेगा। यहां की द्रविड़ शैली की वास्तुकला आपका दिल जीत लेगी।

यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट होने के बावजूद हम्पी आज भी बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन माना जाता है। आपको यहां पर सस्ते गेस्टहाउस, कम किराए पर बाइक और लोकल स्नैक्स आसानी से मिल जाएंगे। यहां खंडहरों के बीच घूमना, नदी किनारे टहलना और मंदिर देखना आपको बहुत ही अच्छा लगेगा। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: tripoto

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.