Travel Tips:  अप्रैल में घूमने के लिए बहुत ही शानदार हैं ये तीन हिल स्टेशन, बना लें पत्नी के साथ प्लान

Hanuman | Tuesday, 25 Mar 2025 02:39:20 PM
Travel Tips: These three hill stations are great to visit in April, make a plan with your wife

इंटरनेट डेस्क। देश में गर्मियों की शुरूआत हो चुकी है। बड़ी संख्या में लोग अब किसी ठंडे स्थान पर घूमने का प्लान बना चुके हैं। अगर आपका भी इसी प्रकार का प्लान है तो आज हम आपको देश की तीन प्रसिद्ध हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। गर्मी के मौसम में यहां की यात्रा करने में आपको बहुत ही मजा आ जाएगा। ये तीन हिल स्टेशन शिमला, कूर्ग और दार्जिलिंग हैं। 

शिमला हिल स्टेशन किसी स्वर्ग से कम नहीं होगा। अप्रैल में यहां का मौसम काफी अच्छा होता है। इसी कारण आप इस महीने में पार्टनर के साथ यहां पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शिमला की हरी-भरी वादियां आपको मंत्रमुग्ध कर सकती हैं। आप यहां आपको कई तरह के एडवेंचर स्पोट्र्स का मजा लेने का मौका भी मिलेगा। 

वहीं कूर्ग भी देश की खूबसूरती हिल स्टेशनों में शािमल है। यह हिल स्टेशन अपने जलप्रपातों, धुंधले पहाड़ों और कॉफी के बागानों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां आपको ट्रैकिंग, कैंपिंग और रिवर राफ्टिंग जैसी एक्टविटिीज का मजा लेने का मोका मिलेगा।  आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। 

दार्जिलिंग में ले सकते हैं टॉय ट्रेन की रोमांचक सवारी का मजा 
पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जिलिंग भी देश के खूबसूरत हिल स्टेशन में शामिल है। यहां आपको टाइगर हिल से सन राइज का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। वहीं आप यहां पर हिमालयन रेलवे (टॉय ट्रेन) की रोमांचक सवारी का मजा भी ले सकते हैं। दार्जिलिंग में आपको सक्या मठ, माकडोग मठ, और जापानी मंदिर आदि स्थानों पर भी घूमने का मौको मिलेगा। आप आज ही यहां पर घूमने का प्लान अपने पार्टनर के साथ बना लें।  

PC: aajtak. nammatrip, udaanhotels.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.