- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। केरल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण देश ही नहीं विदेश में भी प्रसिद्ध है। आज हम यहां के दो खूबसूरत पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये पर्यटक स्थल वायनाड और वर्कला हैं। अगर आप भीड़भाड़ से दूर जंगलों और झरनों के बीच खो जाना चाहते हैं तो वायनाड आपके लिए बेहतर विकल्प होगा।
केरल के उत्तर में स्थित ये पर्यटक स्थल ट्रेकर्स और प्रकृति प्रेमियों को बहुत ही पसंद आता है। यहां की एडक्कल गुफाएं प्रीहिस्टॉरिक एज की नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है। वहीं बाणासुर सागर बांध और मीनमुट्टी झरने की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी।
वहीं वर्कला देश की एकमात्र ऐसी जगह है जहां समुद्र के ठीक किनारे ऊंची चट्टानें स्थित हैं। पापनाशम बीच के किनारे स्थित ऊंची पहाड़ियों पर बने कैफे से आप समुद्र का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। यहां की रेत और नीले पानी के बीच आप सनबाथ और सर्फिंग का आनंद आप ले सकेंगे।
PC: tripoto
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें