WhatsApp: अब आप गाड़ी चलाते समय भी WhatsApp का आसानी से कर सकेंगे यूज, ये है शानदार फीचर

Hanuman | Monday, 20 Apr 2026 02:28:19 PM
WhatsApp: Now you can easily use WhatsApp even while driving, here is a fantastic feature

इंटरनेट डेस्क। देश-दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा व्हाट्सऐप का उपयोग किया जाता है।  इसमें समय-समय पर नए-नए फीचर अपडेट होते रहते हैं। एक नया फीचर सामने आया है, जिसके माध्यम से आप गाड़ी चलाते समय भी WhatsApp का आसानी से यूज कर सकेंगे।

Apple CarPlay के साथ WhatsApp के नए इंटीग्रेशन से आप कार स्क्रीन से सीधे चैट, कॉल और कॉन्टैक्ट्स एक्सेस कर सकते हैं। पहले यूज़र्स को केवल वॉइस असिस्टेंट की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब एक अलग और बेहतर इंटरफ़ेस के साथ पूरा एक्सपीरियंस बदलने वाला है।

व्हाट्स के नए फीचर के आने के बाद ये ऐप अब सीधे कार की इंफ़ोटेनमेंट स्क्रीन पर नजर आएगा। इससे आप स्क्रीन से सीधे चैट, कॉल और कॉन्टैक्ट्स एक्सेस कर पाएंगे। वहीं अब वॉइस-बेस्ड से विज़ुअल और सिंपल इंटरफ़ेस मिलेगा। ये फीचर बहुत ही उपयोगी साबित होगा।

PC: webwise



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.