Google Pay से भी आप करवा सकते हैं एलपीजी सिलेंडर बुक, ये है आसान तरीका

Hanuman | Saturday, 28 Mar 2026 01:28:31 PM
You can also book an LPG cylinder using Google Pay

इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग के कारण इन दिनों लोगों को एलपीजी सिलेंडर बुक कराने में भी मशक्कत किए जाने की खबरें आ रही है। लोग गैस कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल या मैसेज कर अपना सिलेंडर बुक करवा सकते हैं।

क्या आपको पता है कि आप गूगल पे के माध्यम से भी अपना गैस सिलेंडर बुक करवा सकते हैं। आज हम आपको गूगल पे के जरिए गैस बुक करवाने के आसान उपाय बताने जा रहे हैं।

इस प्रकार गूगल पे से बुक करवा लें अपना गैस सिलेंडेर

-सबसे पहले गूगल पे के बिल्स वाले ऑप्शन में जाना होगा।

-अब आपको LPG Cylinder का ऑप्शन मिलेगा, जिसमें क्लिक कर दें।

-इसके बाद कस्टमर आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

-गैस बुकिंग के ऑप्शन पर जाकर पेमेंट करना होगा।

-इस प्रकार से आपका गैस सिलेंडर आसानी से बुक हो जाएगा।

PC: tv9hindi

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.