- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार ने अब एक प्रस्ताव को रद्द कर दिया है, जिसका लगातार विरोध हो रहा था। खबरों के अनुसार, सरकार ने अब स्मार्टफोन्स में आधार ऐप अनिवार्य करने के प्रस्ताव को अब वापस लेने का फैसला किया है।
सरकार के इस कदम से अब स्मार्टफोन कंपनियों के फोन में आधार ऐप प्री-इंस्टल करना आवश्यक नहीं होगा। खबरों के अनुसार, अब केन्द्र सरकार ने उस प्रस्ताव पर आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है, जिसके तहत एप्पल, सैमसंग और अन्य दूसरी स्मार्टफोन कंपनियों के लिए अपने फोन में आधार ऐप प्री-इंस्टॉल करना आवश्यक होता। स्मार्टफोन कंपनियों की ओर से सरकार के इस फैसला किया विरोध किया गया था।
आपको बता दें कि आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। इसके अभाव में लोगों के कई काम अटक जाते हैं। ये दस्तावेज सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी उपयोगी है। देश में लगभग सभी लोगों का आधार कार्ड बना हुआ है।
PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें