Aditya-L1 Launch: ISRO ने पहला सूर्य मिशन आदित्य-एल1 किया लॉन्च

Samachar Jagat | Saturday, 02 Sep 2023 12:37:51 PM
Aditya-L1 Launch: ISRO launches first Sun mission Aditya-L1

इंटरनेट डेस्क। इसरो ने चंद्रयान 3 की सफलता के बाद आज एक और कदम सूर्य की और बढ़ा दिए है। इसरो ने आज अपने पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य-एल1’ को लॉन्च कर दिया है। इस मिशन को 2 सितंबर दोपहर 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया। मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारत के इस पहले सौर मिशन से इसरो सूर्य का अध्ययन करेगा। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसरो के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 को अंतरिक्ष में लैग्रेंज प्वाइंट यानी एल-1 कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इसके बाद यह ये सैटेलाइट सूर्य पर होने वाली गतिविधियों का 24 घंटे अध्ययन करेगा।

 मीडिया रिपोटर्स के अनुसार लैग्रेंज प्वाइंट तक पहुंचने में करीब 4 महीने का समय लगेगा। इस पॉइंट पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता, जिसके चलते यहां से सूरज पर आसानी से रिसर्च की जा सकती है। इस मिशन की अनुमानित लागत 378 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 

pc- jansatta
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.