- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। नवरात्रि का त्योहार चल रहा हैं और इस त्योहार के मौके पर दिल्ली भाजपा को आज उसका नया दफ्तर मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवरात्र सप्तमी के शुभ दिन पर दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बने दिल्ली भाजपा के इस नए मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस उद्घाटन कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्रियों सहित, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत सभी मंत्री और पार्टी सांसद, विधायक, पार्षद और हजारों कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।
कई सुविधाओं से हैं लैस
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दिल्ली भाजपा का के नवनिर्मित दफ्तर अत्याधुनिक सुख सुविधाओं से लैस है, जिसे संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने और राजधानी में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए एक सेंट्रलाइज्ड हब प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। नई बिल्डिंग एडवांस्ड कम्युनिकेशन सिस्टम, मीटिंग हॉल और पार्टी कार्यक्रमों के कॉर्डिनेशन के लिए समर्पित स्थानों से सुसज्जित है। वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने 9 जून 2023 को नए दफ्तर का ‘भूमि पूजन’ किया था।
सचदेवा ने कहा कि पार्टी की स्थापना के बाद पहला दफ्तर अजमेरी गेट पर खोला गया था। इसके बाद कुछ समय के लिए कार्यालय को रकाबगंज रोड पर शिफ्ट किया गया और लगभग 35 सालों तक 14 पंडित पंत मार्ग पर स्थित कार्यालय से काम किया गया। उन्होंने कहा कि अब सोमवार से पार्टी दफ्तर दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा। यह यात्रा संघर्ष से भरी रही है, फिर भी गौरवमयी रही है।
pc- ndtv raj