- SHARE
-
खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार रहे डेविड वार्नर ने अब टी20 क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। बिग बैश लीग यानी बीबीएल के आज सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर्स की टीमों के बीच खेले जा रहे मुकाबले में डेविड वार्नर ने ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई।
सिडनी थंडर्स की ओर से डेविड वार्नर ने 65 बॉल पर 110 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के लगाए। ये टी20 क्रिकेट में डेविड वार्नर की ये 10वीं सेंचुरी है। भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने टी20 में नौ ही शतक लगाने का काम किया है। इसमें टी20 इंटरनेशनल और लीग क्रिकेट में लगाए गए शतक शामिल हैं।
इस मामले में विश्व रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने अपने टी20 कॅरियर में 22 शतक टी20 क्रिकेट में लगाए हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम ने 11 शतक टी20 क्रिकेट में लगाने में सफल रहे हैं। इस लिस्ट में डेविड वार्नर तीसरे और विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें