ICC Champions Trophy 2025: मोहम्मद शमी ने अब बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड, जहीर खान का ये कीर्तिमान भी किया ध्वस्त

Hanuman | Friday, 21 Feb 2025 09:16:04 AM
ICC Champions Trophy 2025: Mohammed Shami has now made this world record, also broke this record of Zaheer Khan

खेल डेस्क। मोहम्मद शमी (पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद शुभमन गिल (नाबाद 101) की शतकीय पारी के दम पर भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मुकाबले बांग्लादेश को छह विकेट से शिकस्त दी। मोहम्मद शमी ने मैच में शानदार गेंदबाजी के दम पर अपने नाम दो बड़े रिकॉर्ड दर्ज करवाए हैं।

उन्होंने वनडे में कम गेंदों पर दो सौ विकेट लेने और आईसीसी व्हाइट बॉल टूर्नामेंट्स में भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में तीन विकेट हासिल करते ही वनडे क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम गेंदों में 200 विकेट पूरे करने के मामले में मिचेल स्टार्क का वल्र्ड रिकॉर्ड तोड़ा।

शमी ने वनडे विकेट 5126 गेंदों में ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। जबकि स्टार्क ने 5240 गेंदों में ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम की थी। पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक ने 5451, ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली ने 5640 और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने 5783 गेंदों पर ये उपलब्धि अपने नाम की थी। मोहम्मद शमी ने अपने वनडे क्रिकेट में 200 विकेट 104 मैचों में पूरे किए। सकलैन मुश्ताक ने भी इतने ही मैचों के अपने दो सौ विकेट पूरे किए थे। मिचेल स्टार्क मौजूद 102 मैचों में 200 वनडे विकेट हासिल किए थे।

आईसीसी के व्हाइट बॉल टूर्नामेंट्स झटके है इतने विकेट
वहीं मोहम्मद शमी ने इस मैच में आईसीसी के व्हाइट बॉल टूर्नामेंट्स (वनडे वल्र्ड कप, टी20 वल्र्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी) में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने जहीर खान (71 विकेट) को पीदे छोड़ दिया। शमी के अब आईसीसी टूर्नामेंट 74 विकेट हो चुके हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.