IND vs NZ: तीसरे वनडे में रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं शाहिद अफरीदी का ये रिकॉर्ड

Hanuman | Saturday, 17 Jan 2026 09:57:50 AM
IND vs NZ: Rohit Sharma could break Shahid Afridi's record in the third ODI

खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होगा।

वह  इस मुकाबले में वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने  के मामले में पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ सकते हैं। रविवार को खेले जाने वाले मैच में रोहित शर्मा केवल 2 छक्के लगाने में सफल हो जाते हैं तो अफरीदी को पीछे छोड़ देंगे। रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में अब तक 33 मैचों में 49 छक्के  जड़ चुके हैं।

शाहिद अफरीदी ने इस टीम के खिलाफ 50 छक्के लगाए हैं। मैच में दो छक्के लगाते ही रोहित शर्मा न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन जाएंगे। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 30 मैचों 45  सिक्स  लगाकर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.