- SHARE
-
खेल डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज रायपुर में खेला जाएगा। इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास दो बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
अगर वह आज के मैच में दो छक्के लगाने में सफल हो जाते हैं तो दो बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर लेंगे। आज रोहित शर्मा के पास वनडे क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बनने का मोका होगा। वहीं अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 650 छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर भी बन सकते हैं।
वनडे फॉर्मेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इस वक्त वेस्टइंडीज के पूर्व तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 274 पारियों में 328 छक्के वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर लगाए थे। वहीं रोहित शर्मा अब तक वनडे में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 188 पारियों में 324 सिक्स लगा चुके हैं। अगर आज रोहित 5 छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या 383 पारियों में 263 सिक्स लगाकर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट रोहित लगा चुके हैं 645 छक्के
मैच में पांच छक्के लगाते ही रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 सिक्स लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 503 मैच की 536 पारियों में 645 छक्के जड़ चुके हैं। क्रिस गेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 553 सिक्स लगाए थे।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें