IND vs SA: आज विराट कोहली के निशाने पर है कुमार संगकारा का ये रिकॉर्ड

Hanuman | Saturday, 06 Dec 2025 08:45:29 AM
IND vs SA: Virat Kohli targets Kumar Sangakkara's record today

खेल डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज विशाखापट्टनम के स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले दो मैचों में शतकीय पारी खेल चुके विराट कोहली के पास इस मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। अब उनके पास  इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में श्रीलंका के कुमार संगकारा को पीछे छोड़ने का मौका होगा। इसके लिए उन्हें विशाखापट्टनम में आज 107 रन की शतकीय पारी खेलनी होगी।

वहीं मैच में 90 रन बनाते ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 हजार रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और श्रीलंकाई टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ही 28 हजार से अधिक रन बना सके हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। उन्होंने  34357 रन बनाए हैं। श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 28016 रन बनाए थे। वहीं भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक  27910  रन बना चुके हैं।

विशाखापट्टनम में शानदार रहा है विराट कोहली का रिकॉर्ड

विशाखापट्टनम के स्टेडियम में अब तक विराट कोहली का बल्ला जमकर बोलता हुआ नजर आया है। विराट कोहली अभी तक इस स्टेडियम में अब तक कुल 7 वनडे मैचों में 97.83 के औसत से कुल 587 रन बना चुके हेँ। विशाखापट्टनम के स्टेडियम में कोहली के बल्ले से तीन शतकीय और 2 अर्धशतकीय पारियां निकली है। ऐसे में इस मुकाबले में भी कोहली एक बड़ी पारी खेल सकते हैं।

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.