- SHARE
-
खेल डेस्क। सेना द्वारा जंग के मैदान में शिकस्त देेने के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पाकिस्तान को घुटनों पर लाने के लिए बड़ा फैसला किया है। बीसीसीआई के इस फैसले से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की कमर ही टूट जाएगी। खबरों के अनुसार, अब बीसीसीआई ने एशिया कप से दूरी बनाने फैसला किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने तय कर लिया है कि वह एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगा।
पाकिस्तान क्रिकेट को अलग-थलग किए जाने को लेकर भारतीय बोर्ड द्वारा ये फैसला लिया गया है। इसके पीछे एक कारण ये है कि एसीसी का पाकिस्तानी मंत्री से कनेक्शन बताया जा रहा है। भारतीय बोर्ड ने अपने फैसले के बारे में एसीसी को भी अवगत करवा दिया है। वहीं भारतीय बोर्ड ने अगले महीने श्रीलंका में होने वाले वुमंस इमर्जिंग टीम्स एशिया कप में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय लिया है। सितंबर में होने वाले पुरुषों के एशिया कप में भारतीय टीम हिस्सा नहीं लेगी।
बीसीसीआई ने एसीसी को दे दी है ये जानकारी
बीसीसीआई सूत्र ने इस संबंध में जानकारी दी है कि भारतीय टीम किसी भी उस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगी, जिसे एसीसी आयोजित कर रहा है। एसीसी का प्रमुख अभी एक पाक मंत्री है। अभी के हालात में एसीसी द्वारा करवाए जाने वाले टूर्नामेंट में खेलना देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाना होगा। खबरों के अनुसार, बीसीसीआई के इस निर्णय से मौखिक तौर पर एसीसी को सूचित कर दिया गया है। आपको बता दें जम्मू-कश्मीर के पहलवाम में हुआ आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई करते हुए पाक और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। इसके बाद पाकिस्तान की ओर भी भारत पर कई हमले किए गए थे।
PC: currentaffairs.adda247
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें