IPL 2024: टी20 क्रिकेट  में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने रोहित शर्मा

Hanuman | Monday, 15 Apr 2024 09:44:42 AM
IPL 2024: Rohit Sharma became the first Indian cricketer to achieve this feat in T20 cricket

खेल डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रविवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के मैच में मुबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 63 गेंदों पर 105 रन की यादगार पारी खेली। इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने 5 छक्के लगाए।

इसके साथ ही टी-20 क्रिकेट में रोहित शर्मा ने 500 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अब टी-20 क्रिकेट में 500 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं।

वह इस मामले में रोहित शर्मा से बहुत ही पीछे हैं। भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने अपने टी20 कॅरियर में 383 छक्के लगाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को मुबई इंडियंस को बीस रन से हराया है। रोहित शर्मा के शतक के बावजूद मुंबई को मैच में जीत नहीं मिली है। 

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.