- SHARE
-
खेल डेस्क। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अब बैडमिंटन को अलविदा बोल दिया है। पिछले 2 सालों से गंभीर घुटने की समस्या से जूझ रहीं साइना नेहवाल ने संन्यास का ऐलान लेते हुए बोल दिया कि अब उनका शरीर इंटरनेशनल लेवल का प्रेशर नहीं झेल सकता। लंदन ओलंपिक 2012 की कांस्य पदक विजेता साइना अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच सिंगापुर ओपन 2023 में खेलती नजर आई थी। अब जानकर उन्होंने संन्यास का ऐलान किया है।
खबरों के अनुसार, एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान साइना ने संन्यास के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि करीब दो साल पहले ही खेलना बंद कर दिया था। उन्हें लगा कि उन्होंने खेल की शुरुआत अपने दम पर की और इसे भी अपने फैसले से ही छोड़ा, इसलिए किसी घोषणा की जरूरत नहीं थी। साइना नेहवाल की गिनती देश की महान बैडमिंटन खिलाड़ियों में होती है। उन्हें कई बड़े खिताब अपने नाम किए हैं।
खबरों के अनुसार, साइना नेहवाल की नेट वर्थ को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें, तो इस भारतीय स्टार शटलर की नेट वर्थ 36 से 42 करोड़ रुपए है। उनकी सालाना कमाई 5 करोड़ रुपए तक है।
साइना नेहवाल के पास हैं ये महंगी कारें
साइना नेहवाल एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। साइना हैदराबाद जिस घर में रहती हैं, उसकी कीमत 5 करोड़ रुपए है। इस घर में सभी सुख-सुविधाएं हैं। साइना नेहवाल के पास कई महंगी कारें हैं। उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज एएमजी जीएलई 63,मिनी कूपर, बीएमडब्ल्यू और मर्सीडीज बेंज हैं।
PC: indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें