- SHARE
-
खेल डेस्क। साल 2024 समाप्त होने वाला है। साल का अंतिम माह दिसंबर का आज दसवां दिन है। साल 2024 खेलों के हिसाब से बहुत ही अच्छा रहा है। इस साल पेरिस ओलंपिक, पैरालंपिक और टी20 विश्व कप जैसे खेलों के कई बड़े आयोजन हुए। नए साल के आगमन से पहले आज हम आपको साल 2024 गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए दस एथलीटों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। गूगल की ओर से साल 2024 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए एथलीट की लिस्ट जारी की है। शीर्ष दस एथलीटों में भारत के दो क्रिकेटरों को भी जगह मिली है। ये क्रिकेटर विराट कोहली, एमएस धोनी या रोहित शर्मा नहीं, बल्कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शशांक सिंह हैं।
इस कारणों से सुर्खियों में रहे हार्दिक पांड्या
शीर्ष दस में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का नाम भी शामिल है। वहीं इस सूची में स्पेनिश फुटबॉल सनसनी लैमिन यमल भी शामिल हैं। इस एथलीटों ने पूरे साल अपनी उपलब्धियों और विवादों के कारण सुर्खियां हासिल की हैं। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आईपीएल में रोहित शर्मा के स्थान पर इस साल मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने का मौका मिला। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। निजी जीवन के हिसाब से भी ये साल पांड्या के लिए अच्छा नहीं रहा। उन्हें इस साल पत्नी नताशा स्टेनकोविक से अलग होना पड़ा। इसके बाद भारतीय टीम को 20 विश्व कप जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
साल 2024 में इन एथलीटों को गूगल पर किया सबसे ज्यादा सर्च
साल 2024 में इमान खलीफा, माइक टायसन, लैमिन यमल, सिमोन बाइल्स, जेक पॉल, निको विलियम्स, हार्दिक पांड्या, स्कॉटी शेफलर, शशांक सिंह और रोड्रि को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए एथलीट हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें