युवक का जला हुआ शव मिलने से फैली सनसनी

Samachar Jagat | Monday, 20 Feb 2017 11:13:53 AM
Yuvak ka jala hua shav milne se feli sansani

जयपुर। राजधानी जयपुर में सोमवार सुबह एक युवक का जला हुआ शव मिलने का  मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जयपुर के दांतली गांव में सोमवार सुबह एक युवक का जला हुआ शव मिला। शव को देखकर आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

शिविरों में जारी किए बिजली के घरेलू कनेक्शन
 

जानकारी के अनुसार दांतली गांव में सोमवार सुबह पुलिस को दांतली गांव के बीड़ की ढाणी के पास एक युवक का जला हुआ शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

अलवर जिले में झगड़े में हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब तीस साल है। आग से युवक का शरीर बुरी तरह से जल गया। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या फिर हत्या। वहीं अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। 


थोथी घोषणाओं के बजाय हकीकत पर टिका हो बजट : पायलट

राजकोट में सड़क दुर्घटना में एक मरा, एक घायल

घरेलू झगड़े के चलते पति ने पत्नी की हत्या की
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.