Birthday Special: प्राण ने इस कारण खलनायकी को बनाया था कॅरियर का आधार

Hanuman | Thursday, 12 Feb 2026 01:44:47 PM
Birthday Special: This is why Pran made villainy the foundation of his career

इंटरनेट डेस्क। प्राण ने अपने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी बादशाहत साबित की थी। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 12 फरवरी 1920 को दिल्ली में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। जनमिदन के मौके पर आज हम आपको प्राण से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।

एक दिन पान की दुकान पर  प्राण की मुलाकात लाहौर के मशहूर पटकथा लेखक वली मोहम्मद से हुई। वली मोहम्मद के प्रस्ताव पर प्राण की फिल्मों में काम करना शुरू किया। उन्होंने फिल्म यमला जट से फिल्मों में डेब्यू किया। शुरुआत में प्राण ने लगभग 22 फिल्मों में अभिनय किया।

फिल्में ज्यादा सफल नहीं होने पर उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि मुख्य अभिनेता की बजाय खलनायक के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में उनका भविष्य सुरक्षित रहेगा। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1948 में फिल्म जिद्दी में बतौर खलनायक काम किया। इस फिल्म की सफलता के बाद प्राण ने तय कर लिया कि वह खलनायकी को ही कॅरियर का आधार बनाएंगे। इसके बाद वह लगभग चार दशक तक खलनायकी की लंबी पारी खेलने में सफल रहे है।

PC: bollywood.punjabkesari

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.