Nigeria: बंदूकधारियों ने बनाया 215 विद्यार्थियों के साथ 12 शिक्षकों को बंधक, राष्ट्रपति ने रद्द किया दक्षिण अफ्रीका दौरा

Hanuman | Saturday, 22 Nov 2025 09:31:36 AM
Nigeria: Gunmen take 12 teachers and 215 students hostage; President cancels South Africa trip

इंटरनेट डेस्क। दक्षिण अफ्रीकी देश नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने पश्चिमी प्रांत में स्थित एक कैथोलिक स्कूल पर हमला के किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। यहां पर शुक्रवार को बंदूकधारियों ने स्कूल के अंदर करीब 215 विद्यार्थियों के साथ-साथ 12 शिक्षकों को बंधक बना लिया है।

इसी कारण नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में अपनी यात्रा रद्द कर दी है। खबरों के अनुसार, राज्य सरकार में सचिव अबुबकर उस्मान ने इस बात की जानकार दी है। उन्होंने बताया कि ये हमला और अपहरण सेंट मैरी स्कूल में हुआ, जो अगवारा में स्थित है। हालांकि, उन्होंने बंधक बनाए गए विद्यार्थियों और कर्मचारियों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।

एक स्थानीय टीवी चैनल के मुताबिक, 215 विद्यार्थियों को बंधक बना लिया गया है। अब तक इस घटना की किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली गई है। नाइजर राज्य पुलिस कमान की ओर से से भी इस बयान दिया गया है। कमान ने जानकारी दी कि अपहरण तड़के हुए और तब से समुदाय में सैन्य और सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।

PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.