अब Britain ने भी इन देशों पर लगा दिए हैं ट्रंप शैली के वीजा प्रतिबंध, उठा लिया ये कदम            

Hanuman | Tuesday, 18 Nov 2025 01:34:26 PM
Now Britain has also imposed Trump-style visa restrictions, has taken this big step

इंटरनेट डेस्क। अब ब्रिटेन ने भी अमेरिकी राष्ट्पति डोनाल्ड ट्रंप शैली के वीजा प्रतिबंध लगा दिए हैं। ब्रिटेन ने अब अपनी वीजा नीतियों को लेकर कड़ा रुख अपना लिया है। इसी के तहत प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और गृह मंत्री शबाना महमूद ने वीजा नीति में बड़ा बदलाव करते हुए संसद में नए, कड़े नियम पेश कर दिए हैं।

इस संबंध में शबाना महमूद ने बोल दिया कि जब तक देश अपने अपराधियों और अवैध प्रवासियों की वापसी स्वीकार नहीं करते, उन पर ट्रंप शैली के वीजा प्रतिबंध लगाए जाएंगे। गृह मंत्री शबाना महमूद ने अवैध आव्रजन से निपटने के लिए और व्यापक सुधारों की भी घोषणा कर दी है।

ब्रिटेन के इस प्रतिबंध का सामना करने वाले पहले देश अंगोला, नामीबिया और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य बन गए हैं। इस देशों के नागरिकों को तब तक ब्रिटिश वीजा नहीं दिया जाएगा जब तक कि उनकी सरकारें निष्कासन पर सहयोग में तेजी से सुधार नहीं करती हैं। आपको बात दें कि इन देशों के हजारों अवैध प्रवासी और अपराधी अभी ब्रिटेन में मौजूद हैं।

PC:  britannica
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.