- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मई 2025 में भारत-पाक के बीच हुए तनावपूर्ण संघर्ष को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। शहबाज शरीफ ने इस जंग को समाप्त करने के लिए एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को क्रेडिट दिया है।
पाक पीएम ने अजरबैजान की राजधानी बाकू में विजय दिवस परेड के दौरान अपने संबोधन के दौरान उस संबंध में बड़ी बात कही है। शहबाज शरीफ ने इस दौरान ट्रंप के "साहसिक और निर्णायक नेतृत्व" की प्रशंसा की, जिसके कारण दक्षिण एशिया में शांति बहाल हुई और एक बड़े युद्ध की आशंका टल गई।
शहबाज ने बोल दिया कि डोनाल्ड ट्रंप को मैं पुनः शुक्रिया अदा करता हूं, जिनकी वजह से लाखों जानें बच गईं। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ ने अब कहा कि ट्रंप के नेतृत्व में ही पाकिस्तान और भारत के बीच पूर्ण संघर्ष विराम संभव हुआ, जिससे लाखों लोगों की जानें बचीं और क्षेत्रीय स्थिरता मजबूत हुई।
हालांकि भारत ने इस दावे को हमेशा खारिज किया है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद संघर्ष विराम में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका से इनकार करते हुए बोल दिया था कि संघर्ष विराम पाकिस्तान की अपील पर हुआ।
ट्रंप भी कई-बार कर चुके है भारत-पाक जंग रुकवाने का दावा
भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद भी बोल चुके हैं कि पाक के डीजीएमओ ने ही भारत के समकक्ष को फोन करके यह संघर्ष रोकने की अपील की थी। इसके बाद ही युद्ध रोका गया। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कई-बार भारत-पाक जंग रुकवाने का दावा कर चुके हैं, लेकिन भारत ने हर बार इस दावे को खारिज किया है।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें