- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। उत्तर-पश्चिमी तुर्किये में आज एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर आज सुबह एक परफ्यूम डिपो में भीषण आगने से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी मिली है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच आग बुझाने का काम किया। वहीं प्रशासन की ओर से अन्य लोगों को बचाने का काम जारी है। आग लगने के बाद कई विस्फोटों की आवाजें आने के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
खबरों के अनुसार, तुर्की के अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कोकेली प्रांत स्थित परफ्यूम डिपो में आग लगने का कारण का पता नहीं लग सका है। बताया जा रहा है कि आग स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे लगी। आपातकालीन दलों और अग्निशमन कर्मियों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंच एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया है। अब परफ्यूम डिपो में आग लगने के कारण को पता लगाया जा रहा है।
PC: thejbt
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें