- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सुनील शेट्टी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 11 अगस्त 1961 को हुआ था। सुनील शेट्टी ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है।
जन्मदिन पर आज हम आपको सुनील शेट्टी से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में जानकारी देने जा रह हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा। सुनील शेट्टी जब 13-14 साल के थे, तब ब्रूस ली की फिल्मों से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने मार्शल आर्ट सीखने का फैसला कर लिया। इस बात की जानकारी उन्होंने एक साक्षात्कार में दी थी।
इसमें उन्होंने बताया था कि उस दौर में वह क्रिकेट भी खेलते थे, लेकिन खुद को और मजबूत और फुर्तीला बनाने के लिए उन्होंने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग शुरू की। लगातार मेहनत और समर्पण को देखते हुए केवल 15 साल की उम्र में उनके टीचर ने उन्हें दूसरे छात्रों को ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी सौंप दी। इसके बाद भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने भी उनसे ट्रेनिंग ली। इस साक्षात्कार में उन्होंने जानकारी दी कि वह जवानों के साथ 20 से 30 किलोमीटर तक दौड़ लगाते थे और रेत व पानी में कठिन अभ्यास करवाते थे।
पहली फिल्म के पोस्टर खुद सड़कों पर चिपकाए थे
सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने पहली फिल्म के पोस्टर खुद सड़कों पर चिपकाए थे। खबरों के अनुसार, फिल्म 'बलवान' के समय बड़ा प्रमोशन बजट नहीं होने के कारण सुनील शेट्टी खुद अपने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के साथ मुंबई की सड़कों पर फिल्म के पोस्टर चिपकाते थे।
PC: indiatv.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें