- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अगर आपका आगामी दिनों में मां वैष्णो देवी के दर्शन करने का प्लान है तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि आईआरसीटीसी अब मां वैष्णो देवी टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के माध्यम से आप सस्ते में ये यात्रा कर सकेंगे। इसके तहत ट्रेन यात्रा, होटल में ठहराव, भोजन और मार्ग पर दर्शनीय स्थलों का आनंद लेने का पूरा इंतजाम आईआरसीटीसी की ओर से किया जाएगा।
पैकेज के तहत आपको मां के दर्शन के साथ ही जम्मू और कटरा के आसपास के धार्मिक और प्राकृतिक स्थल का भी भ्रमण करने का मौका मिलेगा। आईआरसीटीसी की ओर से माता वैष्णो देवी टूर पैकेज के साथ से पैकेज पेश किया यगा है। इसके लिए रविवार से गुरुवार तक हर दिन ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 8:40 बजे रवाना होगी।
3एसी कम्फर्ट क्लास में आप ये यात्रा केवल 6,990 में ही कर सकते हैं। इसके लिए आपको तीन लोगों के ग्रुप में टिकट बुक करवाना होगा। वहीं सिंगल ऑक्युपेंसी के लिए 10,770 रुपए खर्च करने होंगे।
PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें