- SHARE
-
खेल डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज आज से शुरू होने वाली है। सीरीज का पहला मैच आज कटक में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास बड़ा कारनामा करने का मौका होगा। उनके पास इस साल टी-20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर्स टीमों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में नंबर 1 पर पहुंच सकते हैं। अभी इस मामले में जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट का नाम टॉप पर है। जो इस साल टी-20 इंटरनेशनल में 25 पारियों में सबसे ज्यादा 936 रन बनाने में सफल रहे हैं।
इस साल टी-20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर्स टीमों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभी अभिषेक शर्मा का नाम चौथे नंबर पर है। अभिषेक ने इस फॉर्मेट में इस साल 17 मैचों में 756 रन बनाए हैं। अगर अभिषेक पांच मैचों की इस सीरीज में 181 रन बनाने में सफल हो जाते हैं तो वह इस साल टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
बांग्लादेश के तंजीद हसन हैं पहले स्थान पर
साल 2025 में टी-20 इंटरनेशनल में कई क्रिकेटरों का जलवा देखने को मिला है। इस सूची में दूसरे नंबर पर तंजीद हसन का नाम है। बांग्लादेश के इस खिलाड़ी ने इस साल अब तक 27 मैचों में 775 रन बनाने में सफल रहा है। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने भी इस साल टी-20 इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 मैचों में 771 रन बनाए हैं। वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लिस्ट में चौथे नंबर पर है। वहीं पांचवें नंबर पर बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास हैं, जिन्होंने इस साल 25 मैचों में 635 रन बनाए हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें