- SHARE
-
खेल डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला कल लखनऊ में खेला जाएगा। सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 2-1 से आगे है। चौथा मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया को झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल के सीरीज के बचे हुए दो मैचों से बाहर होने से ये झटक लगा है।
अक्षर बीमार होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। तबीयत खराब होने के कारण ही वे धर्मशाला में तीसरा टी20 मैच में नहीं खेले थे। बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर बताया कि ऑलराउंडर अक्षर पटेल बीमारी की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाकी दो टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं।
बीसीसीआई की चयन समिति ने लखनऊ और अहमदाबाद में होने वाले टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए शाहबाज अहमद को अक्षर पटेल की जगह टीम में शामिल किया है। शाहबाज अहमद ने दो साल बार भारतीय टीम में वापसी की है। उन्होंने पिछला मैच अक्टूबर 2023 में खेला था। शाहबाज अहमद तीन वनडे और दो टी20 इंटरनेशनल मैच भारत की ओर से खेल चुके हैं। शाहबाज अहमद ने 2022 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वनडे में उन्होंने 3 और टी20 में दो विकेट लेने में सफल रहे हैं।
आखिरी 2 टी20 के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है
शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर और शाहबाज अहमद।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें