- SHARE
-
खेल डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की इंटरनेशनल टी20 सीरीज की शुरुआत आज से होगी। सीरीज का पहला मैच आज शाम सात बजे से कटक में शुरू होगा। भारतीय टीम सीरीज में जीत के साथ शुरुआत करने उतेरगी। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन इस मैच के लिए क्या होगी, ये देखने वाली बात होगी। पहले मैच में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा पारी का आगाज करते नजर आ सकते हैं।
इनके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का भी खेलना तय है। भारतीय कप्तान सूर्या कुमार यादव तीन ऑलराउंडरों के साथ मैदान में उतर सकते हैं। हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। वहीं संजू सैमसन और जितेश शर्मा में से किसे प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी, ये देखने वाली बात होगी। जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को भी टीम में जगह मिलने की संभावना है।
भारत की संभावित प्लेइंग XI: शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा या संजू सैमसन (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें