IND vs SA: 20 मैचों के बाद भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुआ ये बदलाव

Hanuman | Saturday, 06 Dec 2025 01:22:17 PM
IND vs SA: India won the toss after 20 matches, this change happened in the playing eleven

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम का टॉस हारने का सिलसिला आज थम गया है। भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के विशाखापट्टनम के स्टेडियम में शुरू होने वाले तीसरे मैच में टॉस जीत लिया है। भारतीय कप्तान ने लगातार 20 मैचों में टॉस हारने के बाद आज टॉस जीता।

भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम में एक बदलाव किया गया है। वॉशिंगटन सुंदर के स्थान पर तिलक वर्मा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।

भारतीय प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.