- SHARE
-
खेल डेस्क। भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के विशाखापट्टनम में खेले जा रहे अन्तिम मैच में दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने शतकीय पारी खेल इतिहास रच दिया है। क्विंटन डी कॉक ने 89 गेंदों पर 106 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने आठ चौके और छह छक्के लगाए। इस पारी के माध्यम से उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाए।
डी कॉक ने आज वनडे कॅरियर का 23वां शतक लगाया। इसके साथ ही वह भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा शतकीय पारियां खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा है। क्विंटन डी कॉक का ये भारत के खिलाफ सातवां शतक है। एबी डिविलियर्स ने छह शतक लगाए हैं।
वहीं क्विंटन डी कॉक बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट और श्रीलंका के कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा है। गिलक्रिस्ट ने श्रीलंका और कुमार संगकारा ने भारतीय टीम के खिलाफ 6-6 शतक वनडे में लगाए थे।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें