IND vs SA: सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम के नाम दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड

Hanuman | Friday, 12 Dec 2025 08:16:31 AM
IND vs SA: Under Surya's captaincy, the Indian team registered this unwanted record.

खेल डेस्क। क्विंटन डी कॉक (90 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारी के बाद तेज गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीकी टीम ने दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को 51 रनों से शिकस्त दी। अफ्रीका टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए।

जवाब में सूर्याकुमार याव की कप्तानी वाली टीम इंडिया केवल 162 रनों पर सिमट गई। इससे मेहमान टीम ने पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। मैच में भारतीय टीम के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ है। ऐसा भारतीय टीम के साथ अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में पहली बार हुआ है। भारतीय टीम ने पहली बार क्रिकेट के इस फॉर्मेट में तेज गेंदबाजों के खिलाफ गंवाए सभी 10 विकेट गंवाए हैं।

साउथ अफ्रीकी की ओर से ओटनेल बार्टमैन ने चार ओवर में 24 रन देकर चार विकेट हासिल किए। वहीं लुंगी एनगिडी, मार्को यानसन और लुथो सिपामला दो-दो विकेट अपने नाम करने में सफल रहे हैं। इस प्रकार किसी टी20 मैच में पहली बार भारत ने अपने सभी 10 विकेट तेज गेंदबाजों के खिलाफ गंवाए हैं। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। टीम इंडिया ने इससे पहले साल 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने 9-9 विकेट तेज गेंदबाजों के खिलाफ गंवाए थे।

तिलक वर्मा ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी

मैच में तिलक वर्मा को छोड़कर भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया। शुभमन गिल बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और जितेश शर्मा ने भी खराब प्रदर्शन किया। तिलक वर्मा ने 34 गेंदों में 62 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने दो चौके और पांच छक्के लगाए।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.