IPL 2026: ऑक्शन के लिए तय हुए 350 खिलाडि़यों के नाम, क्विंटन डी कॉक की हुई एंट्री

Hanuman | Tuesday, 09 Dec 2025 08:47:40 AM
IPL 2026: 350 players finalised for auction, Quinton de Kock enters

खेल डेस्क। आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरेना में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। इसमें कुल 350 खिलाडि़यों पर बोली लगेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने  सभी फ्रेंचाइजियों से चर्चा करने के बाद 350 खिलाड़ियों की यह लिस्ट तय की है। बीसीसीआई की ओर से तय फाइनल लिस्ट में 35 नए नाम शामिल हुए हैं, जो पहले लिस्ट में मौजूद नहीं थे। इनमें सबसे बड़ा नाम है दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का, जिनका नाम पहले बोर्ड की लिस्ट में नहीं था, लेकिन एक फ्रेंचाइजी की सिफारिश के बाद उन्हें ऑक्शन में जोड़ा गया।

भारत के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के अन्तिम मैच शतकीय पारी खेलने वाले क्विंटन डी कॉक को विकेटकीपर-बल्लेबाजों के तीसरे सेट में शामिल किए गए हैं। 33 साल के डी कॉक ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से वापसी की थी। उन्होंने विशाखापत्तनम में भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में धमाकेदार शतक लगाया था। इसके बाद उन्होंने आईपीएल में वापसी का फैसला किया।  क्विंटन डी कॉक का बेस प्राइस इस बार 1 करोड़ रुपये रखा गया है, जो पिछली मेगा ऑक्शन में तय 2 करोड़ रुपए के मुकाबले आधा है। गत आईपीएल संस्करण में वह केकेआर की ओर खेलते नजर आए थे, लेकिन निराशाजनक सीजन के बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया।

फाइनल लिस्ट में पृथ्वी शॉ का नाम भी है शामिल

फाइनल लिस्ट में पृथ्वी शॉ का भी नाम है, जिन्हें पिछले संस्करण में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। इसमें कई श्रीलंकाई खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं, जिनमें ट्रेवीन मैथ्यू, बिनुरा फर्नांडो, कुसल परेरा और दुनिथ वेल्लालगे शामिल हैं।

PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.