- SHARE
-
खेल डेस्क। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के मैच दर्शक केवल 100 रुपए में स्टेडियम में बैठकर देख सकेंगे। टूर्नामेंट के टिकट की ब्रिकी शुरू हो चुकी है। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 बीस टीमों के बीच खेला जाएगा। ये टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा, जो 8 मार्च तक खेला जाएगा।
आईसीसी के अनुसार, पहले चरण में कुछ स्टेडियमों के टिकट सिर्फ 100 रुपए (भारत) या 1000 (श्रीलंका) में मिल रहे हैं। आईसीसी ने जानकारी दी कि टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण के लिए टिकट उनकी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच 8 अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे।
भारत में इस विश्वकप के मैच अहमदाबाद, चेन्नई, नई दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में होंगे। टूर्नामेंट में कल 55 मैच खेल जाएंगे। दर्शकों को इस टी20 विश्व कप का बेसब्री से इंतजार है। भारत टूर्नामेंट का मौजूदा चैम्पियन है।
PC: inkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें