- SHARE
-
खेल डेस्क। भारत के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आज अपनी तूफानी शतकीय पारी के दौरान एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है। अंडर-19 एशिया कप 2025 में यूएई के खेले जा रहे मैच में भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 433 रन बना लिए हैं। भारतीय पारी में वैभव सूर्यवंशी ने 95 गेंदों में कुल 171 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 14 छक्के लगाए हैं।
इसके साथ ही वह यूथ वनडे मैचों की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल का 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। माइकल ने यूथ वनडे मैच में साल 2008 में नामीबिया के खिलाफ मैच में 12 छक्के जड़े थे।
अब वैभव ने धमाकेदार बल्लेबाजी से 17 साल पुराना वर्ल्ड कीर्तिमान को ध्वस्त कर दिया है। वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से अपना कॅरियर शुरू है। इसके बाद से ही उन्होंने विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बना ली है।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें