WI vs NZ: वेस्टइंडीज ने चौथी पारी में 457 रन बनाकर हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, पहला टेस्ट हुआ ड्रॉ

Hanuman | Saturday, 06 Dec 2025 01:41:00 PM
WI vs NZ: West Indies achieved this big feat by scoring 457 runs in the fourth innings, the first Test ended in a draw.

इंटरनेट डेस्क। जस्टिन ग्रीव्स (202) और शे होप (140) की शानदार पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच को ड्रॉ करवा दिया है। वेस्टइंडीज के लिए मैच में जस्टिन ग्रीव्स, शे होप और केमार रोच ने दमदार पारियां खेली।

वेस्टइंडीज को जीतने के लिए 531 रनों का लक्ष्य मिला, जवाब में विंडीज ने अन्तिम दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 457 रन बनाकर मैच ड्रॉ करवा दिया। चौथी पारी में शे होप ने 140 रनों की पारी खेली। इसके बाद ग्रीव्स ने मैच में 388 गेंद खेलते हुए कुल 202 रन का योगदान दिया। केमार रोच ने 233 गेंदों में का सामना करते हुए 58 रन की पारी खेल मैच ड्रॉ करवाने में सफलता दिलाई।

वेस्टइंडीज का टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में चौथी पारी में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। वेस्टइंडीज के आगे अब केवल इंग्लैंड की टीम है। इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 1939 में चौथी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 654 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जस्टिन ग्रीव्स को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

PC: espncricinfo



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.