- SHARE
-
खेल डेस्क। टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा का वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है। ये दोनों इस साल वनडे में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष दो बल्लेबाज रहे। विराट कोहली ने इस साल वनडे में भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाए।
आज हम आपको इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। विराट कोहली ने इस साल 13 मैचों की इतनी ही पारियों में सबसे ज्यादा 651 रन बनाए हैं। इस साल उन्होंने वनडे में तीन शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। उनका बेस्ट प्रदेर्शन 135 रन रहा है।
रोहित शर्मा ने इस साल 14 मैचों की 14 पारियां में 650 रन बनाए हैं। एसएस अय्यर ने 11 मैचों में 496 रन, शुभमन गिल ने 11 मैचों में 490 और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 14 मैचों में 367 रन बनाए हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें