- SHARE
-
खेल डेस्क। भारतीय टीम इस साल का अपना अन्तिम वनडे मैच खेल चुकी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने इस साल का अपना आखिर मैच खेला था। आज हम आपको इस साल वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांच भारतीय गेंदबाजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
इस सूची में पहले स्थान पर तेज गेंदबाज हर्षित राणा हैं, जिन्होंने इस साल 11 वनडे मैचों में 20 विकेट झटके हैं। उनका वेस्ट प्रदर्शन 4/39 रहा है। लिस्ट में दूसरा नाम कुलदीप यादव का रहा है, जिन्होंने भी इस साल 11 वनडे खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 19 विकेट झटके हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/41 रहा है।
भारतीय ऑलरांडर रवीन्द्र जडेजा ने इस साल 10 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। वही अक्षर पटेल ने 11 मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए हैं। एक अन्य स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती इस साल 4 मैचों में 10 हासिल कर इस सूची में पांचवें स्थान पर रहे हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें